ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

जमुई में शिक्षक का मर्डर, आक्रोशित लोगों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग

JAMUI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां शिक्षक के मर्डर के बाद काफी बवाल हो गया है. आक्रो

जमुई में शिक्षक का मर्डर, आक्रोशित लोगों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां शिक्षक के मर्डर के बाद काफी बवाल हो गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया है. पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. ग्रामीणों ने सिर फोड़ दिया है. हालत को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. 


वारदात जमुई जिले के सिंकदरा थाना इलाके की है, जहां लोहंडा गांव के पास प्राइमरी स्कूल टीचर की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान मकेसर यादव के रूप में की गई है. मृतक शिक्षक की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काफी बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. उन्होंने पुलिसवालों को भी मारा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की, जिसके कारण 2 पुलिसकर्मियों का सिर फट गया. पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. डीएसपी मौके पर अभी पहुंच रहे हैं. 

टैग्स