ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

JAMUI : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दंपति की मौत के बाद घर में कोहराम माह गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या
First Bihar
3 मिनट

JAMUI :  जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दंपति की मौत के बाद घर में कोहराम माह गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है, जहां पंचमुखी चौक के पास आपसी कलह से परेशान पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली. सुबह दोनों का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. मृतक के पिता जगदेव राम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनके बेटे और तो बहू खाना खाकर रात्रि में अपने कमरे में सोने चले गए. इसी बीच शनिवार को जब वे लोग दिन के आठ बजे तक सो कर नहीं उठे तो उन्हें जगाने का प्रयास किया गया लेकिन अंदर से कमरा बंद रहने और किवाड़ नहीं खोलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई.


सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस की उपस्थिति में जब कीबाड़ तोरा गया तो अंदर का दृश्य देखकर लोग दंग रह गए. अंदर देखा गया कि उनका पुत्र अजय राम 24 वर्ष साड़ी के फंदा से पंखा में लटक कर आत्महत्या कर लिया है. वहीं बेड पर उनकी पुतुहु प्रीति देवी 23 वर्ष मृत पड़ी हुई है. प्रीति के शव के समीप प्वाइजन का एक पुड़िया, दो प्लास्टिक सिशी, ग्लास , टेबुल रखा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने अजय का शव उतारा और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. 


इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर संभावना जताई जा रही है कि पति पत्नी में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान पति ने पहले तो अपनी पत्नी को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद भी फांसी से लटक कर अपनी लीला समाप्त कर ली. मृतक के पिता जगदेव राम ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पति पत्नी में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता