ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

जमुई में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, नागालैंड स्टेट लॉटरी के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

JAMUI: जमुई पुलिस ने लॉटरी के अवैध धंधे का खुलासा किया है। सदर थाना क्षेत्र के महाराजगंज-मसौढ़ी चौक पर अवैध लॉटरी का कारोबार पिछले कई महीनो से फल फूल रहा था जिसके सिंडिकेट का

जमुई में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, नागालैंड स्टेट लॉटरी के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने लॉटरी के अवैध धंधे का खुलासा किया है। सदर थाना क्षेत्र के महाराजगंज-मसौढ़ी चौक पर अवैध लॉटरी का कारोबार पिछले कई महीनो से फल फूल रहा था जिसके सिंडिकेट का  भंडाफोड़ जमुई पुलिस ने किया है। पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ अजित राम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जमुई में जो लॉटरी धड़ल्ले से बेची जा रही थी वो बिहार में प्रतिबंधित है। बरामद लॉटरी 14 सितंबर 2023 का है जिस पर नागालैंड स्टेट लॉटरी लिखा हुआ है। लॉटरी का नाम DEAR PADMA है जिसकी कीमत 5 रूपये है। एक बार कोड भी दिया गया है। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर छापेमारी की गयी तब जाकर लॉटरी के अवैध धंधे का खुलासा हुआ।


बता दें कि जमुई के महाराजगंज चौक के चाय वाली गली में अवैध लॉटरी का कारोबार फल फूल रहा था। जिसकी भनक जमुई पुलिस को लगी थी। जिसके बाद जमुई थाना प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में अवैध लॉटरी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया। बताया जाता है कि इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल है जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अजित राम के रूप में हुई है। 


जमुई थाना प्रभारी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह कल्याणपुर मोहल्ले में छापेमारी की गई थी जहां तीन से चार लोगों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो वहां अजित नामक शख्स लॉटरी के साथ मौजूद था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजित की निशानदेही पर चंदू राम और सुरेश राम के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन ये दोनों घर पर मौजूद नहीं थे। जमुई पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अजित राम से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य धंधेबाज भी सलाखों के पीछे होंगे। मिली जानकारी के अनुसार जमुई में अवैध लॉटरी बेची जा रही है जिसमें कई सफेदपोश भी शामिल है। जिन्हें इस अवैध लॉटरी की कमाई से पैसा मिल रहा है। इस कारोबार में कई रसूखदारों का नाम भी सामने आ रहा है। जिसे लेकर जमुई में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता