ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव, वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां जमुई में बीती रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य की पति को गोली मारकर हत्या कर दिया. इस घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई वही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गय

जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव, वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां जमुई में बीती रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य की पति को गोली मारकर हत्या कर दिया. इस घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई वही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. घटना की सूचना मिलते ही जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और लक्ष्मी पुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.


जानकारी अनुसार लक्ष्मी पुर ककनचोर पंचायत के मगही गांव के वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य प्रतिमा देवी की पति राजकुमार यादव को अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दिया. मृतक युवक लक्ष्मी पुर में कंपाउंडर का काम करता था और पत्नी इस बार के पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताया जा रहा है. 


मृतक के भाई ने बताया कि हम लोग रात मैं घर में थे तभी पता चला कि भाई को धावातड़ी के पास अपराधियों ने गोली मार दिया. जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक भाई की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बारे में लक्ष्मी पुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक राजकुमार यादव को बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया. परिवार के द्वारा लिखित आवेदन देकर संजय यादव, सुफल यादव और अन्य के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. बताते चले कि संजय यादव जो अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं. जिस पर लक्ष्मी पुर थाने में पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है.



टैग्स