ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे

JAMUI : जिले में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. बैंक से रुपये निकाल कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जमुई पुलिस इस मामल

सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  जिले में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी है. बैंक से रुपये निकाल कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है.  जमुई पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना जमुई जिले के खादी ग्राम चौक की है. जहां बंनगामा के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण सीएसपी संचालक जख्मी हो गया है. घायल सीएसपी संचालक की पहचान शिव शंकर मंडल (40) के रूप में की गई है, जो बरहट प्रखंड के पाड़ो गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.


घटना की सूचना बरहट थानाध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार को दूरभाष पर दी गई. मौके पर बरहट थाना के एसआई मुकेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया और घायल शिव शंकर मंडल को ईलाज हेतु देवपुष्पा कम्प्यूटराईज्ड आर्थोपेडिक्स एण्ड पोली क्लिनिक सेन्टर सिकन्दरा रोड महिसौड़ी जमुई ले जाया गया, जहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार साह ने एक्सरे कर निरीक्षण किया और गोली नहीं लगने की बातें कही।लेकिन गोली के छींटे से बांया बांह जख्मी हो गया और वो खतरे से बाहर हैं.


वहीं सीएसपी संचालक शिव शंकर मंडल ने बताया कि मैं मलयपुर एसबीआई से रूपये निकाल कर पाड़ो घर वापस लौट रहे थे कि अचानक खादी ग्राम के आगे बंनगामा के पास दो मोटरसाइकिल सवार ने चार पहिया वाहन का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर गोली चला दी. गोली पिछले गेट के शीशे को तोड़ते हुए मेरे बांये बांह पर लगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता