ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लोग... फिर कार में गाने लगे गाना, Video वायरल

JAMUI: इक्कीसवीं सदी में भले ही चिकित्सा और विज्ञान अपनी ऊंचाइयां छू रहा है, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जो इलाज के नाम पर अंधविश्वास को अपनाकर काल के मुंह में समा जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया बिहार के

बिहार: आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लोग... फिर कार में गाने लगे गाना, Video वायरल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMUI: इक्कीसवीं सदी में भले ही चिकित्सा और विज्ञान अपनी ऊंचाइयां छू रहा है, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जो इलाज के नाम पर अंधविश्वास को अपनाकर काल के मुंह में समा जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया बिहार के जमुई सदर अस्पताल में देखने को मिला. जहां उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब सदर अस्पताल में अचानक ही अंधविश्वास की पराकाष्ठा सामने आ गई. 


दरअसल सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने एक गाड़ी आकर रुकी और कुछ लोग एक गाड़ी से उतरे और उस गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए. फिर थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति गीत गाने लगा और एक महिला का झाड़ फूंक करने लगा. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. जहां दिग्घी गांव निवासी छोटकू यादव की पत्नी सुनीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. 


जानकारी के अनुसार सुनीता देवी बार-बार बेहोश हो रही थी जिसके बाद उसके परिजनों को लगा कि उसे किसी सांप ने काट लिया है. सांप काटने की आशंका के बाद पहले गांव में ही करीब 2 घंटे तक स्थानीय तांत्रिक से उसका झाड़-फूंक करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी जब महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ. तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन सदर अस्पताल में जो कुछ भी हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. 


दरअसल परिजन सुनीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनके द्वारा उसे वार्ड में भर्ती नहीं कराया गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने कार में ही तांत्रिक के द्वारा सुनीता देवी का झाड़-फूंक कराया जाने लगा. इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. करीब 20 मिनट तक सदर अस्पताल परिसर के बीचों-बीच यह ड्रामा चलता रहा. लेकिन जब महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तब अंततः परिजन उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. जहां उसे भर्ती कराया गया तथा महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है. अस्पताल के बीचों-बीच हुए इस पूरे वाकया को लोगों ने रिकॉर्ड कर दिया और वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता