ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जमुई में 14 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, चौकीदार पर लगा मर्डर का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है जमुई से जहां 14 साल के एक मासूम की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने चौकीदार के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है जमुई से जहां 14 साल के एक मासूम की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने चौकीदार के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के झाझा थाना इलाके की है. जहां बेलाटांड गांव में बदमाशों ने एक बच्चे की हत्या कर दी. मृतक बच्चे की पहचान बेलाटांड गांव के रहने वाले संजय यादव के बेटे सुभाष कुमार (14 ) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक संजय यादव और झाझा थाना के चौकीदार सज्जन यादव के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है. संजय ने बताया कि अहले सुबह उसका बेटा शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था. जहां पहले से  घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बच्चे की आवाज सुनकर जब वह पहुंचे तो चौकीदार सज्जन यादव के साथ प्रेम यादव और पुलन यादव समेत कई लोग थे. उन्होंने संजय के ऊपर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन मौके से वह अपनी जान बचाकर भाग निकले. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. झाझा थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने जमुई-झाझा मुख्य मार्ग को सोहजाना मोड़ के पास जाम किया था, लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया. 



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता