ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Jamui Crime News: 55 वर्षीया बुजुर्ग महिला से गैंगरेप मामले का खुलासा, 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी को पुलिस ने दबोचा

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। पीड़िता के बयान के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही प

Jamui Crime News: 55 वर्षीया बुजुर्ग महिला से गैंगरेप मामले का खुलासा, 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। पीड़िता के बयान के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। जमुई के एसपी चंद्रप्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता के साथ नशे की हालत में तीन लोगों ने मिलकर यह घिनौना कृत्य किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव मांझी, दिवाकर मांझी और हीरा मांझी के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी इस तरह की अन्य घटनाओं में शामिल था या नहीं।


जमुई एसपी चंद्रप्रकाश पूरे मामले को लेकर खुद हैंडल कर रहे थे। तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालपुर थाना क्षेत्र के पतोना मुसहरी निवासी दरोगी मांझी के पुत्र माधव मांझी उर्फ वाल्मीकि, नरसिंह मांझी के पुत्र दिवाकर मांझी और रामदेव मांझी के पुत्र हीरा मांझी के रूप में हुई है। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप किया था। तीनों आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।