ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

होली का फरमाइशी गाना बजाने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो आया सामने

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां डीजे बजाने को लेकर दो गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज निजी क्ल

होली का फरमाइशी गाना बजाने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो आया सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां डीजे बजाने को लेकर दो गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मारपीट के दौरान एक दूसरे पर लाठी बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना जमुई के उझंडी मोहल्ला स्थित काली स्थान मंदिर के पास  की है। 


वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो गुट एक दूसरे पर लाठी डंडा बरसा रहे हैं। बताया जाता है कि डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच पहले विवाद हुआ फिर बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने लगे। लोगों का कहना है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। 


बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर दोनों गुट अलग-अलग गाना बजाने की फरमाइश कर रहे थे इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक आ गयी। इस घटना की सूचना दोनों पक्ष में से किसी ने पुलिस को नहीं दी। लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल यह वीडियो जमुई के थानाध्यक्ष अरुण कुमार के पास भी पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एक पक्ष की ओर से मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता