ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हथियार के साथ अपराधी पिंटू गिरफ्तार, जेडीयू नेता की हत्या का बना रखा था प्लान

JAMUI: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र से पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। जो जदयू नेता की हत्या

हथियार के साथ अपराधी पिंटू गिरफ्तार, जेडीयू नेता की हत्या का बना रखा था प्लान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र से पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। जो जदयू नेता की हत्या करने के फिराक में था। JDU नेता की हत्या का प्लान उसने बना रखा था। इस घटना को अंजाम देने में लगा हुआ था लेकिन इससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 


जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अपराधी पिंटू लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिर्जागंज में जदयू नेता शैलेंद्र महतो की हत्या करने के फिराक में वो था। शैलेंद्र महतो वर्तमान में जेडीयू के प्रदेश सचिव हैं। शैलेंद्र महतो पूर्व में जदयू के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थे। पश्चिम बंगाल में युवक की हत्या कर पिंटू जमुई में छिपा हुआ था और यहां जेडीयू नेता शैलेंद्र महतो की हत्या की योजना बना रहा था। 


पुलिस ने बताया की कुछ देर पहले ही शैलेंद्र महतो अपनी गाड़ी पर सवार होकर मिर्जागंज गांव से रवाना हुए थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की सिकंदरा थाना क्षेत्र के बरडीह गांव निवासी केदार महतो के पुत्र पिंटू कुमार किसी जो की पैसेवर सुपारी किलर है जो कि जमुई मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। 


इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो देसी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि पूर्व में भी पिंटू कुमार ने जदयु नेता शैलेंद्र महतो की हत्या करने की साजिश रची थी। इस आरोप में वह जेल भी गया था। कुछ महीने पूर्व वह जेल से छूटा था।जेल से छूटने के बाद बंगाल के कुल्टी में बीते कुछ दिन पहले 20,000 हजार रुपए की सुपारी लेकर एक युवक की हत्या कर वह जमुई में अपने गांव में ही छुपा हुआ था। 


गांव में रहकर ही वह शैलेंद्र महतो की हत्या की योजना बना रहा था। जिसे जमुई एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद एसपी के दिशा निर्देश पर सिकंदरा पुलिस ने उसे धड़ दबोचा। इस छापेमारी दल में सिकंदरा थाने की पुलिस, जमुई एसपी की टेक्निकल सेल की टीम शामिल थे।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता