ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घर में घुसकर 10 लाख की संपत्ति चुरा ले गए शातिर चोर, मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस

JAMUI: जमुई में एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस चोरी की घटनाओं को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला स

घर में घुसकर 10 लाख की संपत्ति चुरा ले गए शातिर चोर, मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस चोरी की घटनाओं को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव का है, जहां देर रात घर में घुसे चोरों ने सोने चांदी के गहनों समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चुरा ली और मौके से फरार हो गए।


दरअसल, जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों को जिना दुभर कर दिया है। शनिवार की देर रात शातिर चोर आचार्यडीह गांव निवासी अमीरक मंडल के घर में घुस गए और करीब 10 लाख की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबर उस वक्त हुई जब उन्होंने घर से कीमती सामानों को गायब पाया। जब छानबीन की गई तो घर से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे खाली बक्शा और पेटी बिखरा पाया गया।


पीड़ित ने बताया कि उसके घर की एक तरफ का दरवाजा सिर्फ ईटा से बंद था। देर रात जब घर के लोग सो रहे थे तो चोर ईंट को हटाकर घर में घुस गए और घर में लगभग 16 भर सोना, 30 भर चांदी और महंगे कपड़ों समेत 60 हजार रुपए कैश चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर एसपी ने सिकंदरा थाने की कमान कुछ दिन पहले ही विजय कुमार को सौंपा था बावजूद इसके थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता