ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ईंट-पत्थर से कुचलकर बेटे ने ले ली बाप की जान, कान और ऊंगली भी चबा गया

JAMUI: जमुई में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर लोगों के रोंगते खड़े हो गये। यहां एक बेटे ने अपने बाप की ईट और पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी फिर कान और ऊंगली भी

ईंट-पत्थर से कुचलकर बेटे ने ले ली बाप की जान, कान और ऊंगली भी चबा गया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 JAMUI: जमुई में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर लोगों के रोंगते खड़े हो गये। यहां एक बेटे ने अपने बाप की ईट और पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी फिर कान और ऊंगली भी चबाकर खा गया। इस घटना से लोग काफी सकते में है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।


घटना जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालीलेबाड़ पंचायत के डोमासर गांव की है जहां इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस बेटे ने बाप की निर्मम हत्या की है वो मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा था। पांच दिन पहले ही उसका दवा खत्म हो गया था। समय पर दवा नहीं खाने की वजह से उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गयी। वह घर से भागकर इधर-उधर भागने लगा। 


अपने विक्षिप्त बेटे नरेश यादव उर्फ पगला को ढूंढने के लिए पिता गोला यादव घर से निकले थे। तभी नदी के पास मौजूद बेटे ने पिता को अचानक पटक दिया और ईंट और पत्थर से कुचलकर जान ले ली और दांत से कान और ऊंगली को खा गया। गोला यादव को ढूंढते हुए परिजन नदी के पास पहुंचे तो शव को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गयी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोला यादव शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा वही आरोपी विक्षिप्त बेटे को नरेश यादव को गिरफ्तार किया। 


बताया जाता है की 55 वर्षीय मृतक गोला यादव के चार लड़के हैं जिसमें छोटा बेटा नरेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके दिमाग का इलाज चल रहा था। पांच दिन पहले दवा खत्म होने के बाद उसका मानसिक संतुलन इतना बिगड़ गया और उसने अपने पिता की ही जान ले ली। घर आने के बाद बेटे ने कहा कि गोला यादव को मारकर नदी में फेंक दिये हैं तुम लोग जाकर खोज लो। उसकी बात सुनकर परिवार वाले भी हैरान हो गये। फिर जब नदी के पास गये तो देखा कि सही में उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता