ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दूसरी लड़की के चक्कर में वन विभाग के फॉरेस्टर ने कॉन्स्टेबल पत्नी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

JAMUI: जमुई में वन विभाग के फॉरेस्टर ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। महिला कॉन्स्टेबल का आरोप है कि उनकी पति का दूसरे लड़की से चक्कर हैं। कहते हैं कि तुम्हारे सामने जल्द ही उस लड़की

दूसरी लड़की के चक्कर में वन विभाग के फॉरेस्टर ने कॉन्स्टेबल पत्नी को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में वन विभाग के फॉरेस्टर ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। महिला कॉन्स्टेबल का आरोप है कि उनकी पति का दूसरे लड़की से चक्कर हैं। कहते हैं कि तुम्हारे सामने जल्द ही उस लड़की को लाकर खड़ा करेंगे। तुम देखती रह जाओगी। कॉन्स्टेबल पत्नी का आरोप है कि पति बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं। 


मामला जमुई जिले के झाझा थानाक्षेत्र के पुरानी बाजार का है। घायल लेडी कॉस्टेबल की पहचान रोहतास जिला के रतुबिगहा गांव निवासी खुशबु कुमारी के रूप में हुई है। जो अभी मोतिहारी में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। इधर घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिये  रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां महिला कांस्टेबल का ईलाज डाॅ.नबाब के द्वारा किया गया। महिला के सिर में गहरा चोट होने के कारण उसे जमुई रेफर कर दिया गया है।


इधर घायल महिला कांस्टेबल ने बताया कि सोमवार की सुबह अपने पति प्रिंस कुमार जो झाझा वन विभाग में फाॅरेस्टर के पद पर कार्यरत है और वह पुरानी बाजार में रहते हैं। सुबह अचानक वो गाली-गलौज करने लगे और उसके बाद वह कमरे में मुझे छोड़कर निकल गये।जब दोपहर में पति के सीनियर पदाधिकारी से बात किया तो उन्होंने ऑफिस में बुलाया। 


जब पति ऑफिस पहुंचे तब वरीय पदाधिकारी के सामने ही गाली-गलौज करने लगे। फिर जब वह घर लौटी तब देख फिर गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तब पति ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि पति अक्सर मुझे जाने से मारने की धमकी देता है। पति ने दूसरी शादी कर ली है और मुझे साथ रखने से इनकार कर रहा है। 


महिला ने बताया कि पटना में प्रिंस से मुलाकात हुई थी दोनों लिव इन रिलेशनशिप में बहुत दिनों तक रहे। फिर दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। प्रिंस आरा जिले का रहने वाला है। अब शादी के तीन साल बाद उसकी जिन्दगी में कोई दूसरी लड़की आ गयी है। कहता तो है कि शादी कर लिये हैं एक दिन लाकर सामने खड़ा कर देंगे। फिलहाल पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता