ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएसपी संचालक से 6 लाख की लूट, अपराधियों ने मारी गोली

JAMUI: जमुई में सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी और उनसे छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना नावाबांध गांव से पहले बमकाली के पास की है जहां बाइक सवार दो अपराधि

सीएसपी संचालक से 6 लाख की लूट, अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी और उनसे छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना  नावाबांध गांव से पहले बमकाली के पास की है जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने पवना निवासी सीएसपी संचालक श्माम सुंदर गुप्ता को गोली मार दी। उसके पास से छह लाख रूपये भी लूट लिए। 


श्माम सुंदर अपनी बाइक से लक्ष्मीपुर बाजार स्थित एसबीआई से कैश लेकर अपने घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। अपराधियों ने पीछे से दो गोलियां चला दी जिसमें एक गोली श्याम सुंदर के जांघ में लगी। जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। गोली लगने से सीएसपी संचालक बुरी तरह घायल हो गये। 


जिन्हें स्थानीय लोग लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल ले गये। जहां श्याम सुंदर गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  


इस दौरान अपराधी उसके पास से रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि अपराधी हेलमेट लगाए हुए थे। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।