ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश: कुख्यात अपराधी के बदले जमानत लेने पहुंचा पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

JAMUI: फरार कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल के बदले जमुई कोर्ट में जमानत लेने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुम

कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश:  कुख्यात अपराधी के बदले जमानत लेने  पहुंचा पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI:  फरार  कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल के बदले जमुई कोर्ट में जमानत लेने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की थी। जिसका कोर्ट में ही पर्दाफाश हो गया। जमुई पुलिस ने शहर के कचहरी चौक से सुमन कुमार उर्फ अवध साव के नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जो पैक्स अध्यक्ष भी है। जिसकी तलाश कई आपराधिक कांडों में पुलिस को थी।


जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सुमन कुमार जमुई के 50 हजार ईनामी अपराधी फरार पप्पू मंडल के बदले जमुई कोर्ट में जमानत लेने आया था। जहां नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की। जिसका कोर्ट में ही हुआ पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए 50 हजार का इनामी और कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल की जगह दूसरे व्यक्ति को कोर्ट में खड़ा कर दिया। इधर इस मामले के सूचना मिलने पर जिला अभियोजन पदाधिकारी ने कोर्ट में अपराधी पप्पू मंडल के पहचान का विरोध कर कोर्ट में आपत्ति दर्ज कर बताया की कोर्ट में खड़ा व्यक्ति पप्पू मंडल नहीं है। 


जिसकी पहचान सुमन कुमार उर्फ अवध साव के रूप में हुए है।इसके बाद जब वह व्यक्ति कोर्ट परिसर से  बाहर जाने लगा।तभी जमुई पुलिस ने उसे कचहरी चौक पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति अपराधी किस्म का है। जिसपर कई संगीन मामले जमुई थाने में दर्ज है। जिसकी तलाश  पुलिस को कई महीनो से  थी। सूत्रों की माने तो दूसरी बार जमुई कोर्ट में पप्पू मंडल की जगह दूसरे को खड़ा कर जमानत लेने की हो रही थी तैयारी। 


इससे पूर्व भी एक बार पप्पू मंडल बन कर जमानत ले चुका है। बताते चलें कि पप्पू मंडल कई संगीन अपराधिक मामलों में फरार है। जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस ने जिस शख्स सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है, वह अमरथ पंचायत का पैक्स अध्यक्ष है। सुमन कुमार उर्फ अवध साव पप्पू मंडल के बदले कोर्ट में जमानत के लिए पहुंचा था। 


मामले में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस की तलाश थी, जिस पर कई संगीन मामले दर्ज है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं पप्पू मंडल के वकील सकलदेव ने बताया है कि कोर्ट में पप्पू मंडल आया था जो पुलिस को देख कर भाग गया, गिरफ्तार शख्स सुमन कुमार उर्फ अवध साव है।


बता दें कि गिरफ्तार सुमन कुमार और पप्पू मंडल की शक्ल बहुत हद तक मिलता है। बताते चले की बीते विधानसभा में उसकी पत्नी सुजाता देवी निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और 16 हजार मत लाकर चौथे स्थान पर रही थी।इसके पूर्व दस वर्षो से गांव की राजनीति में पप्पू मंडल की टूटी बोलती थी। पप्पू मंडल का राजनेताओं और नेताओ से भी अच्छे   संबंध है। फिलहाल पप्पू मंडल जमुई पुलिस के डर से फरार है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता