ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, भरी पंचायत में लगी आबरू की बोली

JAMUI : जमुई में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां शादी का झांसा देकर एक युवक दो वर्षों तक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाता

बिहार : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, भरी पंचायत में लगी आबरू की बोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां शादी का झांसा देकर एक युवक दो वर्षों तक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को मिली तो मामले को रफादफा करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने युवती की अस्मत की कीमत पांच लाख रुपए लगाई। पंचायत में इंसाफ नहीं मिलने के बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी मो.मोहसीन ने शादी का झांसा देकर पीड़ित युवती को अपने जाल में फंसा लिया था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो बाद शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। आरोपी युवक पिछले दो वर्षों से युवती को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी बीच इस बात की जानकारी लड़की के परिवजनों को लग गई। जब परिजनों ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


इस बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्ष के लोग पंचायत के समक्ष उपस्थित हुए। पंचायत ने प्रेमी और उसके परिजनों को पीड़िता को पांच लाख रुपए देकर मामले को रफादफा करने का फरमान सुना दिया। पंचायत से इंसाफ नहीं मिलते देख पीड़ित युवती पुलिस के पास पहुंची और आरोप के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मोहसीन और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।