ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: स्कूल की छत पर शराब पार्टी करने से रोकना पड़ा भारी, बदमाशों ने ट्यूशन टीचर को पीट-पीटकर किया अधमरा

JAMUI: शराबबंदी वाले बिहार में स्कूल की छत पर शराब पीने से मना करना एक शिक्षक को काफी महंगा पड़ गया। नशेड़ी लड़कों ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक को पीट-पीटकर अधमरा कर

बिहार: स्कूल की छत पर शराब पार्टी करने से रोकना पड़ा भारी, बदमाशों ने ट्यूशन टीचर को पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: शराबबंदी वाले बिहार में स्कूल की छत पर शराब पीने से मना करना एक शिक्षक को काफी महंगा पड़ गया। नशेड़ी लड़कों ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के बूढ़ीखार गांव की है।


बताया जा रहा है कि बूढ़ीखार गांव निवासी शिक्षक श्रवण कुमार के घर के बगल में स्थित सरकारी स्कूल की छत पर पिछले 15 दिनों से कुछ लड़के शराब पार्टी करते थे। हर दिन लड़के स्कूल की छत पर जमा हो जाते थे और जमकर जाम छलकाते थे। नशेड़ी लड़कों की करतूत से परेशान शिक्षक श्रवण कुमाप ने उन्हें स्कूल की छत पर शराब पीने से क्या रोका, वे शिक्षक पर कहर बनकर टूट पड़े और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।


परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश पड़े शिक्षक को रेफरल अस्पताल झाझा में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शिक्षक के परिजनों ने झाझा थाना में इसकी शिकायत की है हालांकि थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के बाद ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता