ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली, पांच लोगों को गोलियों से कर दिया था छलनी

JAMUI: जमुई पुलिस ने पिछले 8 साल से फरार दुर्दांत नक्सली को गिरफ्तार किया है।21 साल के उम्र में नक्सली ने पांच लोगों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस लंबे

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली, पांच लोगों को गोलियों से कर दिया था छलनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने पिछले 8 साल से फरार दुर्दांत नक्सली को गिरफ्तार किया है।21 साल के उम्र में नक्सली ने पांच लोगों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस लंबे समय से इसे तलाश कर रही थी और आखिरकार वह हत्थे चढ़ गया। जमुई पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।


जानकारी के मुताबिक, साल 2017 में विजय कोड़ा ने कुख्यात नक्सली बालेश्वर कोडा, अर्जुन कोडा के साथ मिलकर कुमरतरी गांव निवासी शिव कोड़ा और बजरंगी कोड़ा एवं उनकी पत्नी मीना कोड़ा को कुकुरझाप डैम पर जन अदालत लगाकर पुलिस मुखवारी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया था। जबकि साल 2018 में इसने कुख्यात नक्सली कमांडर बालेसर दा, अरविंद यादव, अर्जुन कोड़ा और बालेसर कोड़ा के साथ मिलकर गुरमहा निवासी दो भाई मदन कोड़ा और प्रमोद कोड़ा को पुलिस मुखवारी के आरोप में जन अदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।


बरहट थाना पुलिस ने पिछले 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली विजय कोड़ा को सीआरपीएफ के मदद से गिरफ्तार कर लिया है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एसपी डा. शौर्य सुमन को सूचना मिली कि नक्सल कांड में शामिल आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने कुमरतरी गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखकर नक्सली भागने लगा लेकिन सुरक्षा बलों ने आखिर उसे धर दबोचा। विजय कोड़ा हार्डकोर पूर्व नक्सली अर्जुन कोड़ा और बालेश्वर कोड़ा, प्रवेश और अरविंद यादव का सहयोगी रह चुका है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता