ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: सनकी युवक ने पत्नी और मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा, खुद का भी रेत लिया गला

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेत लिया और अत्महत्या की कोशिश की हालां

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: सनकी युवक ने पत्नी और मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा, खुद का भी रेत लिया गला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेत लिया और अत्महत्या की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव की है।


मृतकों की पहचान पेलवाजन गांव निवासी मो.ओलायत की 26 वर्षीय पत्नी नासरीन खातून और उसकी पांच महीने की बेटी अलीशा के रूप मे हुई है। आरोपी ने बताया है कि वह जब भी अपनी पत्नी मासरीन को कोई काम कहता था तो वह उसे करने मे आनाकानी करती थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने शुक्रवार को पत्नी और पांच महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।


पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना भी गला रेत लिया और सुसाइड की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा है कि मामूली बात को लेकर युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की जान ले ली है।


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने मृतका से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के साथ भी आरोपी युवक अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी क थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।