ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सड़क के नीचे प्लांट किया था शक्तिशाली बम, SSB जवानों ने बिगाड़ दिया सारा खेल

JAMUI: जमुई में एसएसबी के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों द्वारा सड़क को खोदकर उसके नीचे शक्तिशाली बम को प्लांट किया गया था लेकिन एन वक्त पर एसएसबी

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सड़क के नीचे प्लांट किया था शक्तिशाली बम, SSB जवानों ने बिगाड़ दिया सारा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एसएसबी के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों द्वारा सड़क को खोदकर उसके नीचे शक्तिशाली बम को प्लांट किया गया था लेकिन एन वक्त पर एसएसबी जवानों ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया और एक बड़ी घटना होते-होते टल गई।


दरअसल, जमुई के पनिचुआ गांव के पास सड़क पर संदिग्ध तार देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सड़क के नीचे छिपाए गए विस्फोटक को निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। सुबह 5 बजे एसएसबी की 16वीं बटालियन और चरका पत्थर थाना पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सड़क पर दिखे कुछ संदिग्ध तारों की जांच की गई, जिससे सड़क के नीचे विस्फोटक होने की आशंका जताई गई।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सीआरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को घेर लिया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। 


इलाके में अब भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना को रोका जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की तत्परता की सराहना की। एसएसबी के कमांडेंट मनीष कुमार और कंपनी कमांडर अभिनव तोमर के नेतृत्व में यह सफल अभियान चलाया गया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता