ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नक्सली साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला 15 किलो का IED, निशाने पर थे सुरक्षाबल

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 15 किलो के आईईडी को

बिहार में नक्सली साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला 15 किलो का IED, निशाने पर थे सुरक्षाबल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 15 किलो के आईईडी को बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने बरामद आईईडी को जंगल में ही नष्ट कर दिया है। बरहट थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कुमारतरी गांव के जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है।


अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि जिले के बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन शैडो अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें सीआरपीएफ और जमुई पुलिस के के जवान शामिल थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान 15 किलो का आईईडी बरामद किया गया। जिसे बीडीडी टीम ने जंगल में ही नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।


बता दें कि जिले का बरहट थाना क्षेत्र का कुमरतरी जंगल का इलाका अत्यंत ही नक्सल प्रभावित माना जाता है। पहले भी यहां कई बड़े नक्सलियों के होने की खबर मिलती रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नक्सलियों ने उक्त आईडी को सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर रखा था हालांकि नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल जंगल में लगातार पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता