ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: मरीज देखकर घर लौट रहा था डॉक्टर, बीच रास्ते में बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली जान

JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोना थाना क्षेत्र के नैयाडीह स्थित कलवाडीह गांव की है। मृतक डॉक्टर गांव में

बिहार: मरीज देखकर घर लौट रहा था डॉक्टर, बीच रास्ते में बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोना थाना क्षेत्र के नैयाडीह स्थित कलवाडीह गांव की है। मृतक डॉक्टर गांव में मरीज को देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान नौयाडीह गांव निवासी प्रभु यादव के 45 वर्षीय बेटे दिलीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात दिलीप यादव मरीज को देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दिलीप यादव देर रात बिंझी गांव से मरीज को देखकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब दिलीप यादव घर नहीं लौटा तो परिजनो को आशंका हुई।


परिजन देर रात तक दिलीप यादव को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि दिलीप का शव गांव के बाहर सड़क के किराने पड़ा हुआ है। दिलीप की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।