ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: शातिर बदमाश साथी के साथ अरेस्ट, हथियार और गोलियां बरामद

JAMUI: जमुई पुलिस ने लूटकांड के 24 घंटा के भीतर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली के सा

बिहार: शातिर बदमाश साथी के साथ अरेस्ट, हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने लूटकांड के 24 घंटा के भीतर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली के साथ लूट के पैसों में से कुछ राशि को भी बरामद किया है।


दरअसल, मलयपुर थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो अपराधी को पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव निवासी सन्नी कुमार सिंह और गढ़वा कटौना निवासी शिशुपाल तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से लूटकांड में इस्तेमाल एक बाइक को भी जब्त किया है।


जमुई एसपी चंद्रशेखर ने बताया कि लूटकांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष महेश प्रसाद, एसआई धर्मेंद्र कुमार, पीएसआई पंकज कुमार, डीआईयू टीम के साथ मलयपुर पुलिस शामिल थी। सूचना मिली कि कांड में शामिल अपराधी ब्लैक डायमंड बीएड कॉलेज के समीप बाइक से जा रहा है।


सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सन्नी कुमार सिंह के पास से पिस्टल बरामद किया गया। एसपी ने लूटकांड के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम को बधाई दी है। बता दे किं रविवार को रविदास टोला कटौना निवासी पिंटू दास से पिस्टल का भय दिखाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता