ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बन गए भतीजे, चाचा की पीट-पीटकर ले ली जान

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए तीन भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव की है। यहां दो भाइयों

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बन गए भतीजे, चाचा की पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए तीन भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव की है। यहां दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन भतीजों ने पीट पीटकर चाचा को मौत के घाट उतार दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान तुलाडीह गांव निवासी धोबी मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात धोबी मांझी काम से वापस लौटा था। देर रात जमीन को लेकर उसका अपने भतीजों से विवाद हो गया। इसी बीच तीनों भतीजों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर दोबी मांझी की जान ले ली।


इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे धोबी मांझी के बेटे और पत्नी को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।