ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: घर के बाहर खेल रही बच्ची को झोले में उठा ले गया बदमाश, रेप के बाद हत्या कर शव को कूड़े के ढेर पर फेंका

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां दो साल की मासूम बच्ची का कचरे के ढेर से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची रविवार से ही अपने घर से लापता हो गई थी और मंगलवार की सुबह उसक

बिहार: घर के बाहर खेल रही बच्ची को झोले में उठा ले गया बदमाश, रेप के बाद हत्या कर शव को कूड़े के ढेर पर फेंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां दो साल की मासूम बच्ची का कचरे के ढेर से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची रविवार से ही अपने घर से लापता हो गई थी और मंगलवार की सुबह उसका शव कचरे की ढेर से मिला। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के खैरमा मुहल्ले की है।


मृतक बच्ची की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरामा निवासी राजकुमार यादव की दो साल की बेटी ऋषि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस के ही युवक पर बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक रंजीत मांझी अपनी नानी के घर आया हुआ था। इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मौका देख कर गली में खेल रही बच्ची को झोले में डाल कर अपने साथ ले गया।


इधर, काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक बच्ची को झोले में रखकर ले जाते दिख रहा है। पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची का शव को कचरे के ढेर पर फेंके जाने की बात कही है। आरोपी झारखंड के निरसा इलाके का रहने बाला है और जमुई में रहकर कूड़ा चुनने का काम करता है।


आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी है हालांकि, मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता