ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar Crime News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से 10 KG का केन बम बरामद; सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी तैयारी

JAMUI: बिहार के जमुई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए केन बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्ष

Bihar Crime News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से 10 KG का केन बम बरामद; सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए केन बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम को प्लांट किया गया था लेकिन जमुई एसपी अभियान के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने तेलंगा जंगल नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।


दरअसल, बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामोरिया पंचायत के तेलंगा जंगल से सुरक्षा बलों ने एक शक्तिशाली केन बम को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बरामोरिया के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए छीपाकर रखे एक केन बम को पुलिस ने बरामद किया है। सीमाई इलाके में सर्च अभियान चलते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी क्रम में तेलंगा जंगल में एक केन बम पाया गया। केन बम  का वजन करीब दस किलो बताया जाता है। जिसे  सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किया गया है।


एसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने इसे बरामद कर नक्सलियों की सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की बड़ी योजना को विफल कर दिया है। इस अभियान में एसटीएफ एवं चिहरा थाना की पुलिस शामिल थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता