ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar Crime News: घर में बम प्लांट कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, bomb squad ने किया डिफ्यूज

JAMUI: जमुई में एक 14 साल के नाबालिग लड़के को किडनैप करने का मामाल सामने आया है। बदमाशों ने लड़के को अगवा करने के दौरान उसके घर में दो शक्तिशाली बम को रख दिया और परिवार वालों को हि

Bihar Crime News: घर में बम प्लांट कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, bomb squad ने किया डिफ्यूज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक 14 साल के नाबालिग लड़के को किडनैप करने का मामाल सामने आया है। बदमाशों ने लड़के को अगवा करने के दौरान उसके घर में दो शक्तिशाली बम को रख दिया और परिवार वालों को हिदायत दी कि अगर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पूरे परिवार को उड़ा दिया जाएगा। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवड़ीह मुसहरी की है।


बताया जा रहा है कि बीते 18 नवंबर को सिकंदरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि किसी सिंटू नाम के लड़के का अपरहण किया गया है। तीन नकाबपोश बदमाशों के द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


जहां काले रंगे के दो प्लास्टिक में रखे बम को जब्त किया। बम निरोधक दस्ते ने दोनों बमों को डिफ्यूज कर दिया है। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का लग रहा है। बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही अपहृत बालक को बरामद कर घटना का पूर्ण खुलासा किया जायेगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। 


बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि मामले की छानबीन में जमुई पुलिस जुट गई है और जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता