ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल

JAMUI: जमुई में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव

बिहार: छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें दारोगा समेत 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब कारोबारियों से जान बचाकर उत्पाद विभाग के जवान किसी तरह से अस्पताल पहुंचे, जहां सबी का इलाज जारी है। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतंबर गांव की है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार की देर रात को शराब मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पतंबर गांव पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही शराब माफिया के कहने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और पत्थबाजी शुरू कर दी। इस हमले में एक दारोगा समेत आठ जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम बिना वारंटी को गिरफ्तार किए ही वापस लौट गई।


पथराव की इस घटना में दो महिला जवान भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में सैफ जवान शत्रुधन झा, ओंकार नाथ, निरीक्षक निभाश तांती, विकास कुमार, कृति भारती, रीना कुमारी, मुरारी कुमार मंडल, संगम कुमार विधार्थी शामिल हैं। बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब छापेमारी करने गई पुलिस या उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।