ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भीषण गर्मी में चोरों की हो रही चांदी: छत पर सो रहे थे परिवार के लोग, लाखों की संपत्ति ले भागे शातिर

JAMUI: अक्सर ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में भी शातिर चोरों की चांदी कट रही है। गर्मी के कारण लोग घर के छतों पर सोने चले जाते हैं जिसका फायद

भीषण गर्मी में चोरों की हो रही चांदी: छत पर सो रहे थे परिवार के लोग, लाखों की संपत्ति ले भागे शातिर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: अक्सर ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में भी शातिर चोरों की चांदी कट रही है। गर्मी के कारण लोग घर के छतों पर सोने चले जाते हैं जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जमुई से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में घर में घुसे चोरों ने गहने और कैश समेत करीब 8 लाख की संपत्ति चुरा ली लेकिन इस बात की भनकर घर की छत पर सो रहे परिवार के लोगों को नहीं लगी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव की है।


बताया जा रहा है कि कैथवारा गांव निवासी मनोज सिंह भीषण गर्मी के कारण शुक्रवार की रात घर की छत पर सोने के लिए चले गए थे। घर में परिवार को कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा शातिर चोरों ने उठा लिया। देर रात चोर घर में घुसे और घर में रखे सोने चांदी के गहनों के साथ साथ एक लाख 10 हजार रुपए कैश चुरा लिया। चोरों ने करीब 8 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर उत्पात मचाते रहे लेकिन घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।


शनिवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली और वे छत से नीचे उतरे तो घर का सारा सामान बिखरा पाया। इसके बाद परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में बढ़ती अपराध की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता