ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, पति को बंधक बना दिया घटना को अंजाम

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला देर रात जब अपने घर में सो रही थी उसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या

अवैध संबंध के कारण महिला की हत्या, पति को बंधक बना दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है।  बताया जा रहा है कि महिला देर रात जब अपने घर में सो रही थी उसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने महिला के पति को भी बंधक बना लिया। अपराधियों द्वारा पति के सामने ही तेज धारदार हथियार और गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। यह घटना खैरा के गरही थाना क्षेत्र के हरणी गांव की बताई जा रही है। 


इस घटना को लेकर मृतका के पति ने  जानकारी साझा करते हुए कहा कि उसकी पत्नी की हत्या की वजह अवैध संबंध है। उसके बताया कि महिला का गांव के ही एक पुरुष विष्णुदेव यादव के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी विष्णु देव यादव की पत्नी और बेटे को पता चल गया। इस वजह से बामा मांझी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उसके बाद बुधवार की रात उनलोगों ने आज्ञात लोगों को भेजकर मेरी पत्नी की हत्या करा दी। 


इसके आगे मृत महिला के पति ने बताया कि हम किसी तरह से बाहर निकले तो देखा कि मेरी पत्नी पूरी तरह से जख्मी है. फिर इसकी जानकारी थाना में देते हुए पत्नी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। हालांकि पुलिस घटना कि हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले को लेकर खैरा थाना कि पुलिस जांच में जुट गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, हरनी गांव में दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने पति के साथ सोई एक महिला की हत्या कर दी। हरनी गांव निवासी बामा मांझी ने बताया कि बुधवार की रात वह पत्नी और दो अन्य बच्चों के साथ अपने घर में सोया था, तभी दो हथियारबंद नकाबपोश अपराधी पहुंचे और उसके मुझे बंधक बनाकर उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया और मेरी पत्नी पर तेज धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में भी फायरिंग की। 


वहीं, इस घटना के बाद इससे आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। जबकि बदमाश बड़ी ही आसानी से महिला की हत्या कर मौके से फरार हो गए हैं। यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की बताई जाती है। घटना के बाद गुरुवार की सुबह गरही व खैरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।