ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर खूब पीटा

JAMUI : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची क

बिहार : 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर खूब पीटा
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के अंदरूनी हिस्से में गंभीर घाव बन गए हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जोरदार पिटाई कर दी. आरोपी की पहचान चंद्रदीप थानाक्षेत्र के धनामा गांव निवासी डोमन मांझी के बेटे हरेराम मांझी के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपने चाचा के घर में रहता था. मोहल्ले में एक घर में शादी थी जिसमें तेज आवास में गाना बज रहा था. इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची को पकड़ा और एक खंडहरनुमा पुराने मकान में ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की. बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग कमरे के अंदर गए और आरोपी को पकड़ा उसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई. 


इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. 

टैग्स