ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

19 दिन से लापता बेटे की खोज में दर-दर भटक रही मां, घर के चिराग की बरामदगी के लिए एसपी से लगाई गुहार

JAMUI: झाझा थाना क्षेत्र के भूड़कुड़िया गांव निवासी जयमाला देवी का बेटा 19 दिनों से लापता है। बेटे के सकुशल बरामदगी के लिए वो जमुई एसपी शोर्य सुमन को लिखित आवेदन देने पहुंची।

19 दिन से लापता बेटे की खोज में दर-दर भटक रही मां, घर के चिराग की बरामदगी के लिए एसपी से लगाई गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: झाझा थाना क्षेत्र के भूड़कुड़िया गांव निवासी जयमाला देवी का बेटा 19 दिनों से लापता है। बेटे के सकुशल बरामदगी के लिए वो जमुई एसपी शोर्य सुमन को लिखित आवेदन देने पहुंची। एसपी साहब से बेटे की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई। 


जयमाला देवी ने बताया कि 11 अप्रैल को उनके बेटे चंदन को उसके दोस्तों ने साथ ले गया था। सचिन कुमार पिता लक्ष्मी यादव,राजेश कुमार पिता पावरीत यादव,मनोज यादव पिता महवीर यादव,लालू यादव पिता टुकन यादव,रवि कुमार पिता उपेंद्र यादव और पंकज कुमार यादव पिता सुरेंद्र यादव सभी ने मिलकर उनके बेटे चंदन को घर से झाझा बाजार जाने की बात कर ले गया था। देर शाम तक जब वो घर नहीं आया तो दोस्तों के घर जाकर खोजबीन की लेकिन वो नहीं मिला। और सभी दोस्त घर से फरार थे। बेटे के नहीं मिलने से परेशान होकर वह झाझा के खैरन गांव के रहने वाले विनोद यादव से मिली और बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। 


विनोद यादव ने दो चार दिन में बेटे को वापस करने की बात कही लेकिन मेरा बेटा नहीं आया तो फिर विनोद यादव से फिर मिली। लेकिन इस बार विनोद यादव ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे के बारे में हम कुछ नहीं जानते। जयमाला देवी ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि विनोद यादव के इशारे पर उनके बेटे को अगवा किया गया है। बेटे के गायब हुए 19 दिन हो गया है लेकिन अब तक उसका कुछ भी अता पता नहीं चल सका है। वो बेटे की बरामदगी के लिए झाझा थाने की पुलिस से भी गुहार लगायी। 


विनोद यादव को अपन साथ थाने भी ले गयी लेकिन झाझा थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टे विनोद यादव को छोड़ दिया। पीड़ित मां का कहना है कि अब मुझे यह डर सता रहा है कि कही वो मेरे बेटे की हत्या ना कर दे। इसलिए एसपी साहब के पास गुहार लगाने पहुंची। जमुई एसपी ने आवेदन पढने के बाद कार्रवाई की बात कही। अब पीड़िता अपने घर के चिराग के इंतजार में बैठी है।  

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता