ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

जमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंप

Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उसके पैर में गोली लगी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां छात्रा से छेड़खानी के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्रा से बदसलूकी के मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एनकाउंट में आरोपी के पैर में गोली लगी है।



पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी।



इस मामले में पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो में नंदन यादव की पहचान लाल गमछा पहने युवक के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि आरोपी नंदन यादव उसी मडवा पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था, जहां यह घटना हुई थी। बीते 19 सितंबर को शाम सात बजे 10वीं की छात्रा एक लड़के के साथ ट्यूशन पढ़ने के बाद घूमने के लिए गई थी। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोका और उनके साथ बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।



बिहार से लेकर देश स्तर पर इस घटना को लेकर निंदा हुई। विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे थे। सरकार और पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और आखिरकार वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता