ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

जमुई में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप पति पर लगा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक

जमुई में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप पति पर लगा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना खैरा थाना के खड़ाईच इलाके की है। जहां विवाहित की हत्या मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के मामा राजीव कुमार गिद्धौर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि 2011 में अपनी भगनी की शादी राजनारायण रावत से हुई थी। घटना की जानकारी मंगलवार रात 12.45 बजे पूनम की सास ने फोन कर जानकारी दी। 


जानकारी मिलते ही रात में ही बाइक से खड़ाइच गांव पहुंचे जहां पूनम की मौत हो चुकी थी। पूनम का 9 साल का एक बेटा भी है। मृतका के बेटे ने बताया कि हम कुछ नहीं देखे, पापा ने एक थप्पड़ हमे भी मारा था जिसके बाद हम पलंग पर सो गए। थोड़ी देर के बाद देखा कि मम्मी कुछ भी नहीं बोल रही है। मृतका के मामा ने बताया कि गले में निशान दिखा जिससे ऐसा लगता है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है।


इस मामले में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिली कि पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि 2011 में उनकी शादी हुई थी। पति शादी के बाद से ही बाहर विदेश में रहता था। कभी-कभी आता रहता था।दशहरा में जब आया था उस समय भी झगड़ा हुआ तब एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में हत्या हुई इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता