ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा अरेस्ट, जमुई पुलिस ने दबोचा

JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी बरहट थाना इलाके के चोरमारा भरार

कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा अरेस्ट, जमुई पुलिस ने दबोचा
Editor
2 मिनट

JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी बरहट थाना इलाके के चोरमारा भरारी जंगल से हुई है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इस इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान उमेश कोड़ा को धर दबोचने में सफलता मिली हालांकि उसके 2 साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कोड़ा के पास से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।


जमुई पुलिस ने नक्सली उमेश कोड़ा को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू की है। उसने नक्सली कनेक्शन और हाल के दिनों में तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है। उमेश कोड़ा बरहज के चोरमारा का रहने वाला है। उसने खुद कबूल किया है कि वह जंगल में पहाड़ पर हो रही नक्सली बैठक में शामिल होने गया था और इसी दौरान पुलिस से उसका सामना हो गया। उमेश कोड़ा ने पुलिस को बताया है कि तकरीबन दो दर्जन नक्सली शहादत दिवस के मौके पर मीटिंग के लिए जंगल में जमा हुए थे जिसमें उसने भी शिरकत की।


उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी को जमुई पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। उमेश कुमार का पुराना नक्सली बैकग्राउंड रहा है। एएसपी अभियान सुधांशु कुमार के मुताबिक नक्सलियों के जुटान की सूचना पुलिस को मिली थी इसके बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी की गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

टैग्स