ब्रेकिंग
JDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसला

जमुई में ग्रामीण चिकित्सक को मिली धमकी, पर्चा में लिखा-सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे

JAMUI: जमुई के गरही थाना क्षेत्र के हड़सार पंचायत स्थित चनरवर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक के घर की दीवार पर पर्चा लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। पर्चा में सुध

जमुई में ग्रामीण चिकित्सक को मिली धमकी, पर्चा में लिखा-सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के गरही थाना क्षेत्र के हड़सार पंचायत स्थित चनरवर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण चिकित्सक के घर की दीवार पर पर्चा लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। पर्चा में सुधर जाने को कहा है, नहीं तो इसी महीने मार दिये जाने की बात कही है। 


धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद चिकित्सक काफी दहशत में हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण चिकित्सक ने गरही थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। घर की दीवार पर चिपकाए गये पर्चे में यह लिखा है कि "सुनो कन्हैया (मकान मालिक) पांडे (किरायेदार) इस महीने में मारा जाएगा वह कितने बहू बेटी की इज्जत लूटा है इसलिए तुम होशियार हो जाओ तुम्हारी बीवी भी उसके चंगुल में है दिन-रात कभी भी घटना हो सकता है।"


घटना के बारे में सुशांत रंजन पांडेय ने बताया कि वह दादी की मृत्यु की घटना सुनकर अपने घर गए थे। हम इस मकान में किराए पर 3 महीने से रह रहे हैं। करीब 2:00 घर के दीवारों पर पोस्टर चिपका कर घर में घुसने की कोशिश की गई।जिसकी जानकारी मिलते ही सुबह पहुंच कर मामले की जानकारी स्थानीय लोगो को दिया। उन्होंने बताया कि हम मकान के ऊपर के रूम में  रहते हैं और मेरे मकान मालिक  नीचे के रूम में रहते है। घर के दीवारों पर पोस्टर चिपकने के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


ग्रामीणों की माने तो सुशांत रंजन पांडे जो पिछले 5 साल से गरही थाना क्षेत्र के इलाके में रह रहे हैं और घूम घूम कर ग्रामीणों का इलाज करते हैं। वही पोस्टर चिपकाने की घटना के बारे में गरही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इधर रजला एसएसबी कैंप के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को जानकारी ली।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता