ब्रेकिंग
बिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

जमुई में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट-पथराव, गांव का रास्ता बंद करने पर बवाल, दो दिन पहले भी हुई थी झड़प

JAMUI: बिहार के जमुई जिले के जोगझिगोई गांव में रविवार को एक पक्ष के लोगों ने गांव के दूसरे पक्ष के लोगों का रास्ता रोक दिया। अपने गांव से होकर जाने से मना कर दिया। इस बात को

जमुई में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट-पथराव, गांव का रास्ता बंद करने पर बवाल, दो दिन पहले भी हुई थी झड़प
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI:  बिहार के जमुई जिले के जोगझिगोई गांव में रविवार को एक पक्ष के लोगों ने गांव के दूसरे पक्ष के लोगों का रास्ता रोक दिया। अपने गांव से होकर जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर भी चला। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। 


रविवार की शाम दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायती भी करायी गई। खैरा थानाध्यक्ष सीधेश्वर पासवान ने बताया कि गांव में पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस इस घटना पर लगातार नजर बना रखी है। बता दें कि खैरा थाना क्षेत्र के इलाके के झिगोई गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। 


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। झिगोई गांव में मोहर्रम को लेकर 2 दिन पूर्व ताजिया जुलूस की तैयारी की जा रही थी। ताजिया जुलूस को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा रास्ता नहीं देने के कारण दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चला। घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस ने बीच-बचाव कर लोगों को शांत कराया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता