ब्रेकिंग
दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...

भीषण गर्मी से बचने के लिए बालू लदे ट्रक के नीचे सोया था खलासी, ड्राइवर ने चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर ही हुई मौत

JAMUI: जमुई में बालू लदे एक हाइवा ट्रक के ड्राइवर ने अपने खलासी को ही कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसे लोगों ने प

भीषण गर्मी से बचने के लिए बालू लदे ट्रक के नीचे सोया था खलासी, ड्राइवर ने चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर ही हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में बालू लदे एक हाइवा ट्रक के ड्राइवर ने अपने खलासी को ही कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। वही ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना जमुई जिले के झाझा काबर मुख्य मार्ग स्थित घोरिकवा मोड़ के पास का है जहां एक हाईवा चालक ने अपने ही वाहन के खलासी को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर खलासी की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार नो इंट्री के कारण बालू लदा हाइवा घोरिकवा मोड़़ के पास अन्य वाहन की तरह खड़़ा था। 


भीषण गर्मी के कारण ट्रक का खलासी अपने ही गाड़ी के नीचे सोया हुआ था। वही दोपहर के वक्त चालक ट्रक जैसे ही स्टार्ट कर आगे बढ़ाया गाड़ी के नीचे सोये खलासी पर ही गाड़ी चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक खलासी की पहचान भागलपुर के रहने वाले अंकु यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है जबकि चालक की पहचान भागलपुर के रहने वाले रवि यादव के रूप में हुई है।


 इधर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली जिसके बाद लोग वहां पहुंचे तो चालक वाहन छोड़कर फरार होने की फिराक में था लेकिन स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उसके बाद घटना की जानकारी झाझा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार किया और वाहन को जब्त किया गया। 


वही पुलिस कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेजा। इधर मौके पर मौजूद गौरव सिंह राठौड़ ने बताया कि आये दिन बालू लदे गाड़ी से इस तरह की घटना होती रहती है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं देता। वही बालू गाड़ी के परिचालन पर कई लोगों ने इसका विरोध भी जताया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता