ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

जमुई में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, बालू माफिया ने दी धमकी

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के पतोना घाट पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक पुलिस ने जब्त किया। कार्र

जमुई में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, बालू माफिया ने दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के पतोना घाट पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक पुलिस ने जब्त किया। कार्रवाई के दौरान बालू माफिया एक ट्रैक्टर का इंजन खोलकर भाग निकले। बालू माफिया ने इस दौरान पुलिस को धमकी दी।


जानकारी के अनुसार मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को थाना क्षेत्र के किऊल नदी के पतोना घाट से बालू माफिया के द्वारा अवैध बालू तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ,एसआई महेश प्रसाद सिंह ,श्री पासवान, रामानुज प्रसाद,पिएसआई धर्मेंद्र कुमार, एएसआई प्रेम रंजन राय दल बल के साथ पतोना घाट पहुंचे और अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे बालू माफिया को खदेड़ना शुरू किया। 


इस दौरान पुलिस को देखते ही सभी दौलतपुर की ओर भागने में सफल हुए। पुलिस ने मौके से एक बालू लदे ट्रैक्टर सहित एक बालू लदा डाला एक बाईक जब्त कर थाना लाई। इस दौरान बालू माफिया ने दूर से पुलिस को सामने आने का भी चैलेंज कर रहे थे और पुलिस को कार्रवाई करने पर धमकी भी देते नजर आए। पुलिस ने इस दौरान बालू माफिया को 2 किलोमीटर तक दौलतपुर की ओर तक खदेड़ दिया।


मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दौलतपुर की ओर से कुछ ट्रैक्टर मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना घाट से अवैध बालू उठाव की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और सभी बालू माफिया को मौके से खेदड़ा। इस दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर,एक बालू लदे ट्रैक्टर के डाले और एक बाइक जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि सारा बालू माफिया दौलतपुर इलाके के बताए जाते हैं। पुलिस बालू माफिया की शिनाख्त कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता