ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार

जमुई के सिकंदरा थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप, 60 हजार रुपये घूस लेकर थाने से छोड़ा ट्रैक्टर

JAMUI: जमुई एसपी शौर्य सुमन की लाख सख्ती के बावजूद सिकंदरा पुलिस का काला कारनामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बालू गिराकर भाग रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाये जाने के

जमुई के सिकंदरा थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप, 60 हजार रुपये घूस लेकर थाने से छोड़ा ट्रैक्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई एसपी शौर्य सुमन की लाख सख्ती के बावजूद सिकंदरा पुलिस का काला कारनामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बालू गिराकर भाग रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाये जाने के दूसरे दिन पैसा लेकर थाने से ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। 60 हजार रूपये लेकर ट्रैक्टर छोड़ने के मामले में सिकंदरा थानाध्यक्ष के आदेश पर सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान की मिलीभगत सामने आई। 


मामला सामने आने के बाद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने सिकंदरा थाने पहुंच मामले की जांच की। जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई की रात करीब 1:00 बजे सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर रानहन गांव के समीप से बालू अनलोड कर भाग रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया गया था। जब्त किए जाने के बाद ट्रैक्टर को सिकंदरा थाना लाया गया। लेकिन ट्रैक्टर को 21 जुलाई की देर शाम तकरीबन 8:00 बजे थाने से छोड़ दिया गया। 


इस दौरान थाना के बाहर एक चाय दुकान पर पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर का 5 हजार रुपये का चालान काटने की बात भी सामने आ रही है। इस मामले में भाकपा के अंचल सचिव सह आरटीआई कार्यकर्ता गिरीश सिंह ने ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में सिकंदरा थानाध्यक्ष के आदेश पर सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान पर 60 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। 


आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा सिकंदरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार और सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान पर 60 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर छोड़े जाने का आरोप लगाए जाने के बाद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने सिकंदरा थाना पहुंच कर पदाधिकारियों से इस मामले के संबंध में पूछताछ भी की। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की कार्रवाई अब संदेह के घेरे में नजर आ रही है। 


सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर ट्रैक्टर पर बालू लोड नहीं था तो खाली ट्रैक्टर को बेवजह थाना क्यों लाया गया? वहीं थाना लाये जाने के दूसरे दिन ट्रैक्टर को क्यों छोड़ दिया गया? बता दें कि बालू अनलोड कर भागने के क्रम में खरडीह गांव के समीप से बुधवार को भी एक खाली ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। जिस पर बालू की अवैध ढुलाई के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। 


जबकि इसी तरह के मामले में दूसरे ट्रैक्टर को 5 हजार जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। इस मामले में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि थाना से ट्रैक्टर छोड़ने की जानकारी मिली है। सिकंदरा थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं एसपी शौर्य सुमन ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए जानकारी लेकर मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता