ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Crime news: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मियों पर हमला कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाया; देखते रह गई पुलिस

Crime news: बिहार के जमुई में बालू माफिया का आतंक बढ़ता जा रा रहा है, ऐसा लग रहा है कि इनके आगे पुलिस भी घुटने टेक दी है. बालू माफियाओं ने जबरन पुलिस से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

CRIME NEWS :
जमुई में बालू माफिया का आतंक
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Crime news: जमुई में बालू माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है ऐसा लग रहा है कि इनके आगे पुलिस भी घुटने टेक दी है। दरअसल, बिहार के जमुई में सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है, लेकिन बालू माफियाओं ने जबरन पुलिस से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब ट्रैक्टर को लेकर जबरन भागने के दौरान ट्रैक्टर द्वारा एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जाती है। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 


वही मौके पर  मौजूद पुलिस जब तक कुछ कर पाती तब तक बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल व्यक्ति के साथ स्थानीय लोगों ने ने जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर खूब बवाल खड़े का दिए. मौके पर मौजूद पुलिस भी वहां से भाग गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और अधिक आक्रोशित हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कटौना निवासी पांडेय सिंह के रूप में हुई है।  जमुई जिले में बालू माफियाओं का दौस इतना ऊंचा है कि ये कभी पुलिस को पीट देते है तो कभी पुलिस पर गोली चला देते है। 


बता दें कि जमुई में बालू माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर से बालू की अवैध कमाई कर रहे है, लेकिन जिला प्रशासन खामोश होकर सिर्फ तमाशा है। इसपर लगाम लगाने की हिम्मत किसी के पास नहीं है। इस  घटना से एक चीज साफ जाहिर है कि जमुई खनन विभाग के अधिकारी या पुलिस इन अवैध बालू माफियाओं पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके ही कारण आए दिन अवैध बालू ट्रैक्टरों का आतंक जमुई में देखने को मिलता रहता है। अब देखना लाजिमी होगा कि खनन विभाग और पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाओं पर कब तक लगाम लगाई जाती है।