ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली, दोहरे हत्याकांड में थी तलाश

Bihar Crime News: जमुई पुलिस ने पिछले छह वर्षों से फरार नक्सली सुमा राणा को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2019 में इसी नक्सली ने गुलाब अंसारी और उस्मान अंसारी की हत्या चिहरा थाना अंतर्ग

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई पुलिस ने पिछले छह वर्षों से फरार नक्सली सुमा राणा को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2019 में इसी नक्सली ने गुलाब अंसारी और उस्मान अंसारी की हत्या चिहरा थाना अंतर्गत गरुड़ाबाद इलाके में कर दी गई थी। 


झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया गया कि साल 2019 के नवंबर महीने में चकाई के गरुड़ाबाद इलाके में दोहरे हत्याकांड मामले में एक केस दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना मिली कि इसी मामले में अभियुक्त सुमा राणा अपने घर के पास देखा गया है। 


जिसको लेकर जमुई पुलिस कप्तान मदन आनंद के निर्देश पर जमुई पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल ने सुमा राणा को उसके गांव हसीकोल से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि इस आरोपी पर साल 2019 में दोहरे हत्याकांड सहित नक्सल पर्चा चिपकाकर दशहत फैलाने का आरोप था।


इस कांड में नामजद कई आरोपी अभी भी फरार हैं जिसकी तलाश में जमुई पुलिस निरंतर छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार सहित लाल बहादुर सिंह, मंजीत कुमार एवं एसटीफ के दर्जनों जवान शामिल थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता