ब्रेकिंग
शराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायल

जमुई कोर्ट के मुंशी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, 4 दिन पहले घर में घुसकर मारी थी गोली

JAMUI: जमुई पुलिस ने कोर्ट के मुंशी अभय सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा किया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के महिसौडी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आ

जमुई कोर्ट के मुंशी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, 4 दिन पहले घर में घुसकर मारी थी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने कोर्ट के मुंशी अभय सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा किया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के महिसौडी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सिंह के पुत्र प्रीतम सिंह और अनुज सिंह के पुत्र किशन सिंह के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर अभय सिंह को गोली मार कर हत्या की गयी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना 21 नवंबर देर शाम की है जहां जमुई कोर्ट के मुंशी अभय सिंह की हत्या कर दी गयी थी। हथियारबंद हत्यारों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और कहा कि हमारा बेल नहीं होगा क्या? जब तक अभय सिंह कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने उनकी गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।


इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिक दर्ज की गयी। जिसमें पड़ोस को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसकी गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी लेकिन पूछताछ के क्रम में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उक्त कांड में शामिल प्रीतम सिंह और किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुंशी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह और किशन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता