ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर खूब गोलीबारी हुई. इतना ही नहीं दोनों पक्षों की तरफ से खूब लाठियां भी भांजी गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घ

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर खूब गोलीबारी हुई. इतना ही नहीं दोनों पक्षों की तरफ से खूब लाठियां भी भांजी गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है. 


जानकारी के अनुसार जमीन के विवाद में पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और अचानक ताबड़तोड़ गोलीयों की बौछार होनी शुरू हो गई. इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.  


गोलीबारी और लाठीचार्ज का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है जिससे इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों को मामले की जांच कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता