ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जमीन को लेकर भाई ने भाई को मार डाला, मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

SITAMARHI: भूमि विवाद को लेकर एक शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप मृतक के भाई पर लगा है। मृतका की बेटी ने पिता की हत्या का आरोप अपने चाचा पर लगाया है। घटना सोनवर्षा

जमीन को लेकर भाई ने भाई को मार डाला, मृतक की बेटी ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप
Santosh Singh
2 मिनट

SITAMARHI: भूमि विवाद को लेकर एक शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप मृतक के भाई पर लगा है। मृतका की बेटी ने पिता की हत्या का आरोप अपने चाचा पर लगाया है। घटना सोनवर्षा के भूत गांव की है। जहां मृतक की पहचान 48 वर्षीय फकीरचंद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

बताया जाता है कि मृतक फकीरचंद रोजी रोटी के लिए अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहा करते थे। जमीन सर्वे के दौरान वह अपनी जमीन के सिलसिले में हाल ही में दिल्ली से अपने गांव पहुंचा था। मृतक की बेटी मनीषा ने बताया कि जमीन के चंद टूकड़ों को लेकर उसके चाचा ने गला दबाकर अपने भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना जब फोन पर मिली तो वह सीधे गांव पहुंची जहां पिता को बेसुध पड़ा देख वह जोर-जोर से रोने लगी और अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाने लगी। उसकी माने तो पिता के शरीर पर कई चोट के निशान है वही गले पर भी दाग के निशान है। पीड़िता ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता