ब्रेकिंग
मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

जमीन कारोबारी सत्येंद्र हत्याकांड का खुलासा, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद, अपराधियों ने ली थी 20 लाख की सुपारी

PATNA: पटना पुलिस ने जमीन कारोबारी सत्येंद्र हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। भारी मात्रा में हथियार के साथ पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों न

जमीन कारोबारी सत्येंद्र हत्याकांड का खुलासा, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद, अपराधियों ने ली थी 20 लाख की सुपारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  पटना पुलिस ने जमीन कारोबारी सत्येंद्र हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। भारी मात्रा में हथियार के साथ पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को  गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने जमीन कारोबारी की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी ली थी। अपराधियों को सुपारी देने वाला शख्स अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सुपारी देने वाले शख्स को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। 


पटना के बेऊर इलाके में जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या के लिए अपराधियों को 20 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इस बात का खुलासा रविवार को पटना के सिटी एसपी (पश्चिम) राजेश कुमार ने की। इस मामले में तीन कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया है। 


हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले का खुलासा पटना के सिटी एसपी (पश्चिम) राजेश कुमार ने रविवार को किया। इस मौके पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह, सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।


बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पुलिस को यह सूचना मिली कि बालमिचक का एक कुख्यात अपराधी संदिग्ध रूप से घेरे में आया और सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी गतिविधि नज़र आई। पुलिस ने जब उसे अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।


बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में रामाशीष उर्फ शूटर बाबा 31 वर्ष जो की मुंगेर का रहने वाला है। इसके अलावे धीरज कुमार उर्फ बाबा 23 वर्ष जो आरा का रहने वाला है। वही प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु बाल्मीचक 42 वर्ष तीनों ने मिलकर जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह को गोलियों से भून डाला था। जिसके बाद जमीन कारोबारी बुरी तरह घायल हो गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 


पुलिस अधिकारी के मुताबिक सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या के लिए 20 लाख रुपए की सुपारी जिस व्यक्ति ने इन अपराधियों को दिया था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चार पिस्टल,एक देसी कट्टा, एक मैगजीन ,26 गोलियां, 5 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता