ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

जमालपुर स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, RPF-CIB की संयुक्त कार्रवाई में 14.9 KG माल बरामद

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और CIB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.9 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरत जाने की फिराक में था।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है।


जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर बंगाली टोला का निवासी बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, आरोपी भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस से सूरत जाने की फिराक में था और जनरल बोगी के पिछले हिस्से में बैठा हुआ था। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से करीब 14 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। 


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह गांजा बंगाल से खरीदकर सूरत में बेचने के लिए ले जा रहा था।यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के राजीव नयन और सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में की गई। टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। 


फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल एक गिरफ्तारी के साथ पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन सवाल यह है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं ।