ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: सारण में करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। हत्या की आशंका के बीच फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबौवलिया-मखनपुरा चवर में रविवार सुबह करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।



जानकारी के अनुसार, दुबौवलिया-मखनपुरा चवर में युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।



युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।



ग्रामीणों ने चवर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी चवर में दो लोगों के शव मिलने की घटना सामने आई थी। इसके बाद यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की पहल की गई थी, लेकिन अब तक चौकी स्थापित नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता