ब्रेकिंग
YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछ

जेल से बाहर निकलते ही युवक को अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

SAHARSA: जेल से जमानत पर बाहर निकले आर्म्स एक्ट के अपराधी टिल्लो यादव को बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल टिल्ल

जेल से बाहर निकलते ही युवक को अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: जेल से जमानत पर बाहर निकले आर्म्स एक्ट के अपराधी टिल्लो यादव को बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल टिल्लो यादव ने बताया कि उसे बनगांव थाना की पुलिस ने बीते 25 मार्च 2022 को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


जमानत मिलने के बाद बुधवार को वह अपने घर बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि जा रहा था। इस दौरान नया बाजार नरियार बाईपास के समीप बाईक सवार अपराधियों ने पीछा किया और गोली मार दी। गोली कमर में लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया और वही पर गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के डॉक्टर अभिनव सिंह ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।