ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पैसेंजर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, पटना के बाद जहानाबाद में भी अलर्ट; रेल पुलिस ने की सघन जांच

JEHANABAD: पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप मच गया है। पटना के बाद जहानाबाद में भी ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है। जहानाबाद स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ की टी

पैसेंजर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, पटना के बाद जहानाबाद में भी अलर्ट; रेल पुलिस ने की सघन जांच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप मच गया है। पटना के बाद जहानाबाद में भी ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है। जहानाबाद स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एहतियातन ट्रेन एवं स्टेसन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। अज्ञात नंबर से जीआरपी के प्रभारी के मोबाइल पर ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई थी।


दरअसल, पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में बम होने की खबर से जहानाबाद रेल पुलिस में हड़कंप मच गया है। पटना से आने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। जहानाबाद रेल थाना की पुलिस को खबर मिली थी कि पटना से गया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की किसी बोगी में बम है, इस सूचना के बाद जहानाबाद रेल थाना की पुलिस पैसेंजर ट्रेन को जहानाबाद स्टेशन पर रोक कर सभी बगियां एवं यात्रियों के सामानों की जांच की।


काफी देर तक ट्रेनों की बगियों की जांच करने के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिली तब जाकर पुलिस और रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब रेल पुलिस इस तरह के सूचना देने वाले नंबर को खंगाल रही है। उधर, बम की खबर के बाद पटना जंक्शन पर भी ट्रेनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। पटना से गया जाने वाली सभी ट्रनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वायड की मदद से रेल पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता